शाहबाद। हिम्मतपुर गांव में नदीम विद्युत लाइन पर अपने घर के लिए तार डालने गया था। बताया जाता है कि महबूब ने लाइन पर तार डालने का विरोध किया। लेकिन नदीम तार डालने की जिद करने लगा। जिस पर गुस्साए महबूब ने डंडों से पीट पीटकर नदीम का सिर फोड़ दिया। घायल नदीम कोतवाली पहुंचा। जहां उसने महबूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।