रामपूुर। हाईटेक होती यूपी पुलिस में शामिल हुए 350 सिपाही पुलिसिंग सीखने के लिए रामपुर पहुंच गए हैं। उनका दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। छह माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में इनको जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करने के साथ ही अपराधियों की धरपकड़ के टिप्स सिखाए जाएंगे।
यूपी में 2015 में 41 हजार सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब इस प्रक्रिया के तहत चयनित किए गए सिपाहियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पुलिस लाइन में चयनित किए गए सिपाहियों के प्रशिक्षण का पहला चरण पूरा हो चुका है। इस प्रशिक्षण में 376 प्रशिक्षार्थियों ने पहुंचकर प्रशिक्षण लिया था। प्रशिक्षण का पहला चरण पूरा हो चुका है। पहले चरण में उनकी तकनीकी की पाठशाला लगाई गई थी। पहला चरण पूरा हो गया है। अब दूसरा चरण शुरू हो गया है। दूसरे चरण में उन्हें शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही बेहतर पुलिसिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में उन्हें शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। हर रोज लगने वाली क्लास में लखनऊ से आए ट्रेनर उन्हें प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण छह माह तक लगातार जारी रहेगा। प्रशिक्षण को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अफसर भी मौका मुआयना कर रहे हैं। खुद एसपी डा.विपिन ताडा इस प्रशिक्षण पर निगरानी रखे हुए हैं।
---
पुलिस में भर्ती जवानों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शिविर शुरू हको चुका है। प्रशिक्षण में तकनीकी व्वयहारिक ज्ञान के साथ ही बेहतर पुलिसिंग के तरीकों को समझाया जाएगा। इस प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।- डा.विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक
---
रामपुर से दूसरे जनपदों में प्रशिक्षण लेने गए प्रशिक्षु
रामपुर। रामपुर जनपद में पहले चरण का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद करीब साढ़े तीन सौ प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण लेने के लिए सीतापुर, शाहजहांपुर और गोरखपुर के लिए रवाना हुए हैं।