फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हुई डीएलएल की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान की ओर से डीएलएड 2019 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दूसरे दिन भी जारी रही। इसके लिए शहर में तीन विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दूसरे दिन भी 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कोरोना की वजह डीएलएड की परीक्षाएं लटकी हुईं थीं, जिसके बाद शासन के निर्देशों पर गुरुवार से परीक्षा कराई जानी थी। इसके लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें राजकीय रजा इंटर कालेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज, राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज शामिल हैं। शुक्रवार को भी शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हुई। परीक्षा में 704 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 15 अनुपस्थित रहे। 689 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। डायट प्राचार्या डॉ. नीलम रानी टम्टा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें