फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे एवं रेलवे लाइन के किनारे बन रही इमारत सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। हाईवे और रेलवे लाइन के बीच में खाली जगह पर बन रही बहुमंजिला इमारत आरडीए (रामपुर विकास प्राधिकरण) ने सील कर दी है। अब इस इमारत को ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है। आरडीए से बिना अनुमति और मानचित्र पास कराए ही भवन का निर्माण कराया गया था। साथ ही जमीन नॉन जेड ए से जेड ए में तब्दील हो गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे से आगे नेशनल हाईवे और रेलवे लाईन के बीच खाली पड़ी जगह पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह को रेलवे लाइन के किनारे बहुमंजिला इमारत का निर्माण होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। जांच में यह बात सामने आई है कि यहां पर निर्माण कार्य रूकवा दिया गया था, लेकिन फिर से निर्माण शुरू कर दिया गया है। साथ ही यह जानकारी मिली है कि यह जगह नॉन जेडए से जेडए में तब्दील हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद आरडीए ने भवन स्वामी इस्माईल अहमद और मोहम्मद अहमद को नोटिस जारी किया था। लेकिन, इस नोटिस के बाद भी काम चल रहा था, जिस पर शनिवार को आरडीए ने भवन का सील कर दिया। सचिव बैजनाथ ने बताया कि इमारत में भूतल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल का निर्माण पूरा हो चुका है। अब जिलाधिकारी के आदेश के बाद इमारत को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें