फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे खराब हो रहा है कारगिल हीरो शहीद डोला राम का स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना छत खराब हो रही शहीद की प्रतिमा
विज्ञापन

उपेक्षा का शिकार हो रहा शहीद डोला राम का स्मारक स्थल
3 जुलाई 1199 को कारगिल युद्ध में देश के लिए दी थी कुर्बानी
परिजनों ने सरकार से स्मारक की दशा सुधारने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आउटर सिराज के उपमंडल निथर के कारगिल हीरो शहीद डोला राम की याद में बना शहीदी स्मारक काफी खस्ताहाल हो गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में काफी जद्दोजहद के बाद डोला राम की याद में शहीद स्मारक तो बना दिया, लेकिन अब खुले आसमान के नीचे बने स्मारक की कोई सुध कोई नहीं ले रहा है। सरकारी वादों और नियमों के तहत न तो फेंसिंग हुई है और न ही स्मारक के ऊपर छत लगी है। वहीं जहां यह स्मारक स्थापित किया गया है, वहां स्कूल ग्राउंड की हालत भी खस्ता बनी हुई है।
विज्ञापन

स्मारक की दयनीय दशा को लेकर परिजनों में रोष है। परिजनों के अनुसार देश की आन बान की रक्षा करते हुए तीन जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए डोला राम का उनके नाम पर रखे गए शहीद स्मारक की दशा को सुधारा जाए। शहीद डोला राम की पत्नी प्रेमा देवी ने प्रशासन और स्थानीय विधायक से मांग की है कि 3 जुलाई को शहीदी दिवस से पूर्व स्मारक की फेंसिंग की जाए और स्मारक के ऊपर छत लगा दी जाए। उन्होंने तीन जुलाई से पूर्व मैदान की स्थिति को सुधारने की भी प्रशासन से मांग उठाई है, जिससे तीन जुलाई को उनकी याद में मनाए जाने वाले कार्यक्रम में वे गौरवान्वित महसूस कर सकें। वहीं इस संबंध में एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि 3 जुलाई से पहले स्मारक स्थल को दुरुस्त करने के लिए धन की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें