फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं तो मानदेय नहीं, प्रस्ताव कराकर नए रोजगार सेवकों का होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। मनरेगा में लापरवाही पर अब कार्रवाई का डंडा चलना शुरू हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने मनरेगा के तहत संविदा/मानदेय पर कार्य करने वाले कर्मियों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं कि यदि काम नहीं तो मानदेय नहीं। साथ ही खराब प्रदर्शन वाले रोजगार सेवकों को हटाकर नए रोजगार सेवक के चयन के लिए ग्राम पंचायतों को सूचित कर प्रस्ताव कराने के लिए कहा है।
जिले में मनरेगा की खराब स्थिति में सुधार को लेकर सीडीओ शिवेंद्र कुमार सिंह ने निर्देशों और सख्ती के बाद अब कार्रवाई का डंडा चलाना भी शुरु कर दिया है। मनरेगा में सुधार के लिए पहले मौखिक निर्देश दिए गए इसके बाद एपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक, बीडीओ को नोटिस जारी किए गए। इसके बाद भी लक्ष्य आशानुरूप प्राप्त नहीं हुआ है, जिस पर शनिवार को सीडीओ सभी कर्मियों व अधिकारियों की क्लॉस भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा में सुधार को लेकर सीडीओ शिवेंद्र कुमार सिंह ने काम न करने वाले रोजगार सेवकों की सूची ग्राम सभा को भेजते हुए उनके स्थान पर प्रस्ताव कर नए रोजगार सेवक चयन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मनरेगा के तहत मानदेय पर कार्य करने वाले कंप्यूटर आपरेटर, एपीओ से लेकर अन्य कर्मियों के लिए भी आदेश जारी किया गया है कि यदि कार्य नहीं तो मानदेय भुगतान नहीं किया जाए। क्योंकि कंप्यूटर आपरेटर फीडिंग में हीलाहवाली कर रहे हैं तो रोजगार सेवक आंकलन तैयार करने से लेकर जियो टैग और अन्य कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें