फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट्स गाइड ने की जलसेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। स्काउट गाइड की ओर से रोडवेज बस स्टैंड पर जलसेवा शिविर लगाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने भीषण गर्मी में प्यासे यात्रियों को पानी पिलाया। पूर्ण गणवेश में बच्चों ने यात्रियों की पानी की बोतलों में पानी भरकर दिया, जिससे यात्रियों को गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार को शिविर का शुभारंभ श्रमदान कर किया गया। स्काउट गाइड ने सबसे पहले पेड़ पौधों को पानी दिया। साफ सफाई की, जिसके बाद यात्री सेवा शुरु की। बसों में सवार यात्रियों को बसों में जाकर पानी पिलाया गया। यात्रियों को बोतलों में पानी भरकर दिया गया। जिला संगठन कमिश्नर पीयूष कुमार राठौर ने बताया कि शिविर में यात्रियों को शीतल पेयजल के लिए बर्फ कपिल आर्य की ओर से दिया जा रहा है। वह ग्यारह दिनों तक प्रतिदिन पांच बर्फ की सिल्ली देंगे, जिससे यात्रियों को शीतल जल मुहैया कराया जा सके। इस मौके पर नरवंत कौर, प्रेमपाल सिंह, प्रियांश सक्सेना, मनोरमा, अंशुल वैश्य, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें