फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के नकली सिक्के बेचने आए युवक को सराफा कारोबारियों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)।नकली सोने के सिक्के बेचने आया त्तराखंड निवासी युवक को सर्राफा कारोबारियों ने पकड़ लिया।सूचना पुलिस को दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सिक्कों सहित हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रविवार को नगर में सराफा कारोबारियों की दुकानों पर एक युवक सोने के कुछ सिक्के बेचने के लिए आया । जिसे सराफा कारोबारियों सोने को कोई रसीद आदि नही होने पर खरीदने से मना कर दिया ।जिसपर युवक एक सराफा कारोबारी भूरा लाल राठौर की दुकान पर पहुंचा और अपने सोने के सिक्के मजबूरी में बेचने की बात कही ।जिसपर दुकानदार सोने के सिक्कों की जांच करने लगा तो वह सभी सिक्के पीतल पर सोने का पानी चढ़ा हुआ निकले ।तब सराफ ने अन्य कारोबारियों को बुला लिया और युवक को पकड़ पूछताछ की ।ओर मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी । सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को सिक्कों सहित हिरासत में ले कोतवाली ले आई।पूछताछ करने पर उसने अपना नाम उत्तराखंड थाना बाजपुर के गांव मुंडिया निवासी शफीक बताया। कोतवाल रविंद्र वर्मा ने बताया कि युवक के बारे में जांच की जा रही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें