फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में छात्रों से वसूले बीस से पचास रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों से स्टैंड पर बीस रुपये से लेकर पचास रुपये तक वसूले गए। इसको लेकर हंगामा हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रधानाचार्य ने वसूले गए रुपये छात्रों को वापस कराए, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

रविवार को पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा थी। इसके लिए राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षार्थी अपने वाहनों से परीक्षा देने के लिए कालेज पहुंचे, तो कालेज के स्टैंड पर परीक्षार्थियों से बीस रुपये से लेकर पचास रुपये तक वसूले गए। एक प्राइवेट कर्मचारी ने ऐसा किया। इसको लेकर कुछ छात्रों ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद मामला प्रधानाचार्य के संज्ञान में आया। उनकी जानकारी में आते ही प्राइवेट कर्मचारी से छात्रों के रुपये वापस कराए गए, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। प्रधानाचार्य आरिफ महमूद ने बताया कि एक प्राइवेट कर्मचारी ने कुछ बच्चों से स्टैंड में वाहन खड़े करने के लिए रुपये वसूले थे, लेकिन सभी के पैसे वापस करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें