फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े,फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तोड़ फोड़ करते हुए फायरिंग कर दी। बाद में सूचना के बाद पुलिस आ गई। दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। जहां बाद में समझौता हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के कुतुब मियां का फाटक निवासी एक युवक का पास का ही रहने वाले कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।उस समय आसपास के लोगों ने मामले को शांत करा दिया था।बुधवार शाम को दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक के घर में घुसकर तोड़ फोड कर दी। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।शहर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि दो पक्षों के लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें