फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडिको खेतान में अग्नि विभाग ने मॉक ड्रिल कराई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुुर। अभियान के चौथे दिन फायर सर्विस द्वारा रेडिको खेतान में अग्नि सुरक्षा से संबन्धित जन जागरण ‘‘आग से बचाव ही सबसे अच्छी सुरक्षा है, के संकल्प पर विशेष रूप से केन्द्रित होकर अग्नि निवारण जीवन संरक्षा एवं अग्निशमन व्यवस्थाओं की जॉच की गई।रेडिकों खेतान के सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपलब्ध अग्निशमन व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई। उनके संचालन की विधि से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मॉक ड्रिल कराई गई। फैक्ट्री के सभी सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आग के प्रति सचेत रहने एवं आग लगने पर अपने संसाधनों से बुझाने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर प्रभारी अग्निशमन केंद्र रिजवान अहमद फायर मैन सुरेश कुमार शर्मा एवं फायर मैन अंकुर कुमार अग्निशमन विभाग की तरफ से उपस्थित थे। रेडिको खेतान के सुरक्षा अधिकारी प्रेम कुमार एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें