फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में जिला पंचायत सदस्य और उनके पति सहित चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षिका के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य और उसके पति सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका कृष्णा देवी ने अपने अधिवक्ता जाहिद खां के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें आरोप लगाया था कि उसने छत्रपाल, उसकी पत्नी मिथलेश, रामबहादुर और नरेशपाल को कुल 25 लाख रुपये चेक के जरिए उधार दिए थे। उस वक्त छत्रपाल ने एक साल के भीतर उधार चुकता करने का वादा किया था,लेकिन इस वादे के मुताबिक उधार नहीं निपटाया था। उसने कई किस्तों में 4.44 लाख रुपये चेक के जरिए वापस कर दिए थे ,जो चेक दिए गए वह बाउंस हो गए थे। आरोप है कि पंचायत के बाद पांच लाख का चेक दिया गया,लेकिन वह चेक भी बाउंस हो गया था। आरोप है कि इन लोगों ने उसकी लाखों रुपये की रकम हड़प कर ली थी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़िता ने अधिवक्ता जाहिद खां के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सिविल लाइंस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य मिथलेश और उनके पति छत्रपाल यादव सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें