फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान चुनने को 74.5 फीसदी वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। (सैदनगर)। जगतपुर के प्रधान पद के लिए 74.5 फीसदी वोटरों ने अपने हक का इस्तेमाल किया। बारिश के बीच वोटर घर से निकलकर बूथों तक पहुंचे और वोटिंग की। दिन भर हुई वोटिंग के बाद मतपेटिकाओं को सील कर दिया गया। मतगणना 28 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों केलिए चुनाव की घोषणा की थी। इसके तहत क्षेत्र के जगतपुर गांव में रिक्त चल रहे प्रधान पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ। प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इन सभी के बीच मुकाबला हुआ। मतदान को लेकर वोटरों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही प्राथमिक स्कूल मे बनाए गए मतदान केंद्र पर वोटरों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश के बीच वोटर लगातार वोट डालने के लिए आगे आते रहे। दिन भर बूथों पर कतार लगी रही। मतदाता भीगते हुए वोट डाल रहे थे। दिन भर चली वोटिंग के दौरान 74.5 फीसदी वोटरों ने अपने वोटों का इस्तेमाल किया। गांव में कुल 1902 वोटरों में से कुल 1421 ने वोटिंग की। वोटिंग के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अजीमनगर पुलिस के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी तैनात रहे। शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद मतपेटिकाओं को सील कर दिया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत अनिल राय ने बताया कि अब वोटिंग का काम पूरा हो चुका है। मतगणना का काम 28 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें