फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के तार चोरी, कई गांव में अंधेरा छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धावनी बुजुर्ग के पास सराय कदीम रोड पर गांव के बाहर जंगल में बिजली का एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार की रात कुछ चोरों ने ट्रांसफार्मर से बिजली के तार काट लिए। जिसके कारण आधे गांव की बिजली गायब हो गई। शनिवार की सुबह लोगों ने बिजली के कटे हुए तार देखे तो घटना की सूचना बेगमाबाद बिजलीघर के जेई अखिलेश कुमार को दी। जेई ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जेई ने कहा कि तार चोरी की घटना को गांव के ही कुछ लोगों ने अंजाम दिया है। जांच के बाद नामजद रिपोर्ट लिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें