फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसली, ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक फिसली, ठेकेदार की मौत
विज्ञापन

रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में गांधी समाधि के पास राहगीर को बचाने के फेर में बाइक अनियंत्रित हो गई,जिससे बाइक सवार सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार हेलमेट नहीं लगाए था। यदि हेलमेट लगा होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला राजद्वारा निवासी हुमायूं खां ठेकेदारी करते थे। बृहस्पतिवार की रात वह दिल्ली से आ रहे थे। सिविल लाइंस में अपने दोस्त के यहां से उन्होंने अपनी बाइक ली और फिर यहां से वह अपने घर के लिए जाने लगे। जैसे ही उनकी बाइक गांधी समाधि के पास पहुंची तब अचानक एक राहगीर उनकी बाइक के सामने आ गया,जिसके फेर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई,जिससे बाइक सवार हुमायूं सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद ले जाया गया। मुरादाबाद पहुंचने पर कुछ ही देर में हुमायूं की मौत हो गई। हुमायूं की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। इस बीच परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम कराया गया। कांग्रेसी नेता अरशद अली खां गुड्डू ने बताया कि हुमायूं ठेकेदारी करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि ठेकेदार हेलमेट लगाए हुए नहीं था, यदि हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें