फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेज रामपुर में चार हजार छात्रों ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज में इस बार दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या चार हजार के ऊपर पहुंच गई है। हालांकि कॉलेज में दाखिलों का दौर चल रहा है। कॉलेज में वर्ष दर वर्ष छात्रों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कॉलेज में अब तक चार हजार प्रोस्पेक्टस छात्रों ने खरीद लिए हैं। हालांकि बीते वर्ष कॉलेज में करीब 3500 विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लिया था। इसके अलावा निरमंड स्थित कॉलेज में केवल 28 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लेने में रूचि दिखाई है।
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां रामपुर सहित कुल्लू और किन्नौर जिला से भी यहां छात्र दाखिला लेने पहुंच रहे हैं। कॉलेज में अधिकतर विषयों में सीटें भरी जा चुकी हैं। इस सत्र से कॉलेज में बी-वॉक के तहत भी छात्र व्यावसायिक शिक्षा का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए कॉलेज में दो विषयों में 40-40 सीटों की व्यवस्था की गई है। कौशल विकास निगम के तहत इन विषयों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी। रिटेल मैनेजमेंट, हॉस्पीशियलिटी और टूरिज्म विषय में रामपुर क्षेत्र के 80 विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्स करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में दाखिला लेने का कोई प्रावधान नहीं है। इनके दाखिले को लेकर परिणाम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि निरमंड कॉलेज में इस वर्ष केवल 28 विद्यार्थियों ने ही दाखिले लिए हैं। शिक्षकों की कमी के चलते यहां छात्र दाखिला लेने में रूची नहीं दिखा रहे।
रामपुर कॉलेज के प्राचार्य पीसी कश्यप ने बताया कि कॉलेज में एडमिशन का दौर चल रहा है। इतिहास, राजनीतिक शास्त्र जैसे विषयों में सभी सीटें भरी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से कॉलेज में छात्र बी-वॉक के तहत दो विषयों में शिक्षा हासिल कर सकेंगे, जिसके लिए दोनों विषयों में 39-39 छात्रों के दाखिले हो चुके हैं। विद्यार्थियों के लिए 30 जून तक कॉलेज में दाखिला लेने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें