फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से बरसी आग, 43 डिग्री तक पहुंचा पारा
विज्ञापन

सब हेड
न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री तक चढ़ा, पंखे-कूलर-एसी बेअसर
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। आसमान से बरस रही आग के बीच गर्म हवाओं और भभके ने सोमवार को लोगों को बेहाल कर दिया। 43 डिग्री सेल्सियस तापमान ने झुलसा कर रख दिया। धूप में निकले लोगों की बात तो दूर घरों में पंखे-कूलर में बैठे लोगों तक को गर्मी ने हलकान कर दिया। गर्मी का आलम यह था कि सुबह दिन निकलने के साथ ही लोगों के पसीने छूटने लगे। रात में भी लोगों को सुकून और चैन नहीं है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। पंखे गरम हवा फेंक रहे हैं।
सोमवार को सूर्य देव की तीव्रता ने जून महीने की गर्मी का अहसास करा दिया। पिछले करीब एक माह के मौसम को देखा जाए तो सोमवार का दिन सबसे अधिक गर्म था। सोमवार को दिन निकलने के साथ ही गर्मी की तीव्रता इतनी थी कि लोगों को घरों में पसीने आ रहे थे। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया वैसे-वैसे पारा भी चढ़ता गया। दोपहर में तापमान बढ़कर करीब 43 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। शाम से तापमान में गिरावट शुरू हुई लेकिन, दोपहर तक की गर्मी ने रात में भी कोई राहत महसूस नहीं होने दी। आसमान से बरस रही इस आग के बीच फील्ड वर्क व अन्य जरूरी कामों से दोपहिया वाहनों, साइकिल या रिक्शा में घर से बाहर निकले लोग सूरज की तपिश में झुलस से गए। भीषण गर्मी के साथ ही दोपहर में गर्म हवाएं भी काफी तेजी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
आज से चार दिन मौसम का मिजाज नर्म रहने की संभावना
मुरादाबाद। सोमवार को पूरा दिन तपाने के बाद अच्छी खबर यह है कि मंगलवार से मौसम के मिजाज में तब्दीली आने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों की भविष्यवाणी है कि 6 जून यानी मंगलवार से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्र में आसमान में आंशिक रूप से बदली छाएगी। आंधी और बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में कमी आने के आसार हैं। मौसम का यह बदला मिजाज 9 जून तक कायम रहेगा। उसके बाद फिर आसमान पूरी तरह साफ रहने के आसार हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें