रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किनफेड के रिकांगपिओ स्थित पेट्रोल पंप पर बीते दो दिनों से पेट्रोल नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। जिला मुख्यालय में किनफेड के दो पैट्रोल पंप हैं, जिसमें से एक पहले से ही बंद पड़ा है, जबकि दूसरे से दो दिनों से पेट्रोल नहीं मिल रहा। बागवान आजकल बगीचे में सेब को बीमारियों से बचाने के लिए स्प्रे करने में जुटे हैं। लेकिन पेट्रोल नहीं मिलने स्प्रे नहीं कर पा रहे। वाहन चालक संजीव, अजेंद्र सिंह, रामपाल नेगी, प्रकाश नेगी सहित अन्य ने बताया कि पेट्रोल न मिलने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उधर, किनफेड के चेयरमैन चंद्र गोपाल नेगी बताया कि मंगलवार तक पेट्रोल रिकांगपिओ पहुंच रहा है। लोगों को जल्द ही मुहैया करवाया जाएगा।