फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की जान जोखिम में डालकर दौड़ रहे स्कूली वाहन, 146 वाहनों की नहीं है फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में 146 स्कूली वाहनों की फिटनेस की अवधि खत्म हो गई है। अवधि खत्म होने के बाद भी इन वाहन स्वामियों द्वारा फिटनेस नहीं कराई गई है। जिस कारण इन वाहनों में स्कूली बच्चों की जान का जोखिम है। वहीं परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों/संचालकों को नोटिस जारी कर 15 दिनों में फिटनेस कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय तक बंद रहे स्कूलों में एक बार फिर कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। जिले के तमाम निजी विद्यालयों में बच्चों को बस और अन्य वाहनों के माध्यम से स्कूल लाया व वापस घर भेजा जाता है। इसके लिए जिले में 280 स्कूल वाहन संचालित हो रहे हैं। लेकिन, इनमें से 146 वाहनों में बच्चों की जान जोखिम में डालकर सफर करवाया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन वाहनों की फिटनेस की अवधि समाप्त हो गई है, जिसके बाद वाहन स्वामियों ने दोबारा फिटनेस करवाकर परिवहन विभाग से फिटनेस संबंधी प्रमाण पत्र नहीं लिया है। जिले में संचालित 280 स्कूल बसों व अन्य वाहनों में से सिर्फ 134 वाहनों की ही फिटनेस है। हालांकि परिवहन विभाग की ओर से इन वाहनों के संचालकों/स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें