फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर अधिकारी (सचल दल) के खिलाफ भड़के व्यापारी, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। वाणिज्य कर अधिकारी (सचल दल) के खिलाफ व्यापारी भड़क गए। उन्होंने व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों और पदाधिकारियों ने वाणिज्य कर कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि चार दिन पूर्व वाणिज्य कर अधिकारी सचल दल द्वारा चौधरी एग्रीकल्चर स्टोर का ट्रक टोल से पकड़ कर वाणिज्य कार्यालय लाया गया। आरोप है कि ट्रक के माल से संबंधित संपूर्ण वैध कागज ड्राइवर के पास उपलब्ध थे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जब इसकी शिकायत जिलाध्यक्ष पीयूष जिंदल ने की तो आरोप है कि व्यापार कर अधिकारी ने अभ्रद भाषा का प्रयोग किया। जिस पर आक्रोशित व्यापारियों ने डिप्टी कमिश्नर राजनाथ तिवारी से व्यापारियों का आक्रोश साझा किया एवं कार्रवाई की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव मांगलिक ने ज्वाइंट कमिश्नर एसआईवी मुरादाबाद सीपी मिश्रा से वीडियो कॉल कर समस्या से अवगत कराया। अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार करने, व्यापारी उत्पीड़न करने वाले वाणिज्य कर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आरके अग्रवाल, वीरेश सिंहल, महेश जुनेजा, रामेन्द्र गुप्ता, आशु गुप्ता, आलोक जैन, बलजीत सिंह, गौरव गुप्ता, अनुज सक्सेना, रुपेश अग्रवाल, अजय जैन, अमित सिंह, देवेश गुप्ता, गौरव अग्रवाल, अतुल सक्सेना, अजहर खान, शब्बीर, प्रसून अग्रवाल, श्याम जैन, गोविंद अग्रवाल, नवल गिरोटी, आशू कुमार, राजीव गुप्ता, अतुल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें