रामपुर। आगामी होली पर्व को देखते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान कुल 145 किलोग्राम दूषित मिठाइयां नष्ट कराई गईं और तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने केमरी, मिलक-बिलासपुर रोड स्थित हसन स्वीट हाउस से छेना रसगुल्ला और गोले के पेड़े का एक-एक नमूना लिया गया। साथ ही लगभग 15 किलोग्राम दूषित मिठाई मौके पर ही नष्ट करा दी गई।
इसी क्रम में ग्राम कमौरा स्थित रसगुल्ला निर्माता/भंडारणकर्ता सूरजभान बघेल के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का एक नमूना संग्रहित किया गया। यहां लगभग 130 किलोग्राम दूषित छेना मिठाई नष्ट कराई गई।
कुल तीन विधिक नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचन्द्र यादव, राहुल शुक्ला, अशोक कुमार एवं अजरा बी मोहम्मद शामिल रहे।