फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के जज्बे को देख किया सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रामपुर। दयावती मोदी अकादमी की वाटिका एक्सटेशन विंग में धूमधाम से समर फिएस्टा मनाया गया, जिसमें बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में पेरेंट ओरिएंटेशन, मदर्स डे और इन्वेस्टीचर सेरिमनी मनाई गई। वहीं, बच्चों ने शिक्षा संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे सभी ने खूब सराहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सबसे पहले छात्र संघ गठन की घोषणा की गई। कक्षा एक के विद्यार्थियों को काउंसिल बॉडी गठित कर हेड ब्वॉय मोहम्मद सबूर उल्लाह खान एवं हेड गर्ल जयनीत कौर को हेड गर्ल की शपथ दिलाई गई। इसके बाद नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया। किसी ने परियों की उड़ान दिखाई तो कोई मदर मेरी, मदर टेरेसा, झांसी की रानी आदि बनकर आया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अनिल जैन ने अभिभावकों को बच्चों को प्राकृतिक पोषण देने पर जोर दिया। कहा कि बच्चों को जितना ज्यादा प्रकृति के साथ जोड़ेंगे उनका विकास उतना ही अच्छा होगा। बच्चों को विशेष तौर पर फास्ट फूड से दूर रखें। प्रधानाचार्य डॉ. सुमन तोमर ने मां बच्चे के रिश्ते की महत्वता बताई। अंत में प्रीति भाटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मुनीबा ने किया। इस अवसर पर मेघा, रीना, आकाश, पूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें