फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यूषण पर्व में उतम अंकिचन धर्म के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पर्यूषण पर्व में शनिवार को उत्तम अंकिचन धर्म दिवस मनाया गया। कथा शास्त्री ने श्रद्धालुओं को उत्तम अंकिचन धर्म के बारे में बताया।
विज्ञापन

नगर में फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर और सिविल लाइंस स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भजन और संगीतमय पूजन से धर्म की धारा बही। कथा शास्त्री ने प्रवचन कर मार्ग दर्शन किया।
फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबही प्रक्षाल कार्यक्रम के बाद तत्वार्थ सूत्र का वाचन हुआ। इससे पूर्व शांति धारा के साथ पूजा प्रारंभ हुई और श्री पार्श्वनाथ पूजन संगीत सहित किया गया। इसके बाद दसलक्षण पूजा और अन्य पूजन किए गए। कथा शास्त्री महेश कुमार जैन ने उत्तम अंकिचन धर्म के बारे में बताते हुए कहा कि मनुष्य को अधिक परिग्रह नहीं करना चाहिए। अधिक परिग्रह नरक का कारण बनता है। शाम को प्रबोधनी परीक्षाओं में बच्चों को इनाम बांटे गए। दीप प्रज्ज्वलन डा. ज्ञानेंद्र कुमार जैन ने किया। इस मौके पर दिनेश जैन, अविरल जैन, नितिन जैन, भारत भूषण जैन, सुमेर चंद जैन, डा. प्रदीप जैन, कस्तूर चंद जैन, अजय जैन सेठी, राकेश चंद जैन, डा. शीनू जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी सुबह प्रक्षाल कार्यक्रम हुआ। शाम को ज्ञान शांति परमार्थ न्यास की ओर से आरती का कार्यक्रम हुआ। घर से आरती का थाल सजाकर लाने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया। इसके बद 108 दीपों से श्री आदिनाथ भगवान की आरती हुई। इस मौके पर समीर, विनीता, डा. ज्ञानेंद्र जैन, डा. शीनू जैन, जुगल किशोर, सीमा, सर्वेश, संजय, शोभना, नीता, प्रज्ञा, सारिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें