फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से कोसी नदी उफनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से कोसी नदी उफान पर आ गई है। कोसी नदी में 15 हजार क्यूसेक पानी रामनगर बैराज से छोड़ दिया गया, जिससे जनपद के कई गांवों पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। फसलें जलमग्न हो गई हैं। प्रशासन जल स्तर पर पूरी तरह निगाह बनाए हुए है।
विज्ञापन

दो दिन से मैदानी व पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियों का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है । शुक्रवार की रात्रि रामनगर बैराज से कोसी नदी में 13 हजार क्यूसेक और फिर दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसका असर कोसी नदी पर दिखने लगा है । बारिश से कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है । लेकिन अभी तक नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है । स्वार क्षेत्र के पसियापुरा गांव में चारो ओर से पानी पहुंच गया, जिसके बाद से यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस वक्त पीलाखार नदी भी जलस्तर बढ़ने से उफान पर है। दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी एसडीएम समेत अन्य अफसरों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें