फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस वध के साथ छठी महोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंस वध के साथ छठी महोत्सव का समापन
विज्ञापन

रामपुर। कृष्णा विहार में चल रहे छठी महोत्सव का कंस वध की लीला के साथ समापन किया गया। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के भारतोलन, रुकमणी मंगल आदि लीलाओं का भी मंचन किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव में सर्वप्रथम मुख्य अथिति प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिंचाईं राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भगवान बांके बिहारी जी का तिलक कर व उनको माला पहनाकर आरती कर की। आरती के बाद मंच से अथिति का स्वागत किया गया। अथितियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस के बाद लीला का मंचन शुरू हुआ। मंचन में भगवान श्री गणेश की वंदना, निधि वन की लीला, कंस वध, रुकमणी मंगल, भगवान श्री कृष्ण भारतोलन, सुदामा चरित्र लीलाओ का मंचन किया गया। महोत्सव समापन पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख व व्यापारी नेता संदीप सोनी ने कान्हा को भोग लगाया। इस मौके पर अजय तिवारी, रवि किशन सक्सेना, आलोक सक्सेना, इमरान खान, लव सक्सेना, अंकित सिंह, राज सक्सेना, कल्पना सक्सेना, वैशाली शर्मा, सनी सिंह, अमन माली, हिमांशु सिंह, सुरेन्द्र सैनी, रमेश सक्सेना गोधन दिवाकर, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही श्री हरि शिशु निकेतन में कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चे कान्हा के रूप में सजे। इस दौरान संगीता गुप्ता, रेखा, इंदू शर्मा, नीरू, पूनम, मीनू, कविता आदि मौजूद रहे। उधर साईं विहार में चल रही श्रीमदभागवत कथा का भी बुधवार को समापन हुआ। समापन पर हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आनंद प्रकाश शर्मा, स्वाति शर्मा, अनुराग शर्मा, राजू, प्रतीक, सत्येंद्र शर्मा, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें