रामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
सोमवार को राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष की ड्राइंग एवं पेंटिंग विषय की परीक्षा हुई। जिसमें छह परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में बीए प्रथम वर्ष की बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा थी, जिसमें 18 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 16 ने परीक्षा दी। तृतीय पाली में बीएससी प्रथम वर्ष की रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई, जिसमें 458 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि 447 परीक्षार्थियों ने परीक्षा थी। 11 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। राजकीय महिला डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष ड्राइंग एवं पेंटिंग की परीक्षा हुई, जिसमें 57 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि 56 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इसके अलावा बीएससी रसायन विज्ञान की परीक्षा में 50 पंजीकृत थे, जिसमें सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। राजकीय रजा डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय और राजकीय महिला डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्ग दर्शन में कराई जा रही है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सफाई, स्वछता, हैंडवॉश, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। सोमवार को भी कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।