ठियोग (रामपुर बुशहर)। केलवी के साथ लगते जंगल में अवैध कटान का मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां दो लोगों को कायल के 14 स्लीपरों के साथ दबोचा है। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात पुलिस ने केलवी के साथ लगते जंगलों में अवैध कटान की सूचना पर दबिश दी। बीती रात वन विभाग के गार्ड ने पुलिस को शिकायत दी कि जंगल में अवैध कटान चल रहा है।
इसके बाद पुलिस टीम ने देवेंद्र रायता और बिट्टू कश्यप नाम के दो युवकों को स्लीपरों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध रूप से पकड़ी गई लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने की है।