फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग के संधू में कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग की संधू पंचायत में एक बिहार के रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंचायत के प्रधान प्रदीप सूद ने इस मामले की जानकारी पुलिस थाना ठियोग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना ठियोग से पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लिया। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पूजन राम के तौर पर हुई है, जोकि बिहार के शिवान जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संधू में यह व्यक्ति किसी ठेकेदार के पास काम करता था। सुबह के समय व्यक्ति की सीने में अचानक दर्द तेज हुआ और अचानक उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ठियोग लाया। यहां शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम करने से पहले शव की कोरोना सैंपल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें