फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतकर गैरहाजिर रहने पर 14 पुलिस कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने और बिना अनुमति गैरहाजिर रहने पर 24 पुलिस कर्मियों को चेतावनी जारी की गई थी। चेतावनी के बाद भी पुलिस कर्मियों द्वारा उपस्थित न होने पर एसपी ने 14 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में कार्य की पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने समीक्षा की थी। जिसमें कर्तव्यपालन में लापरवाही और चुनाव ड्यूटी लेकर गंभीरता न बरतते हुए 24 पुलिस कर्मी ऐसे पाए गए जो बिना अनुमति के गैरहाजिर थे। इस पर एसपी ने सभी को चेतावनी जारी कर दी। लेकिन, इसके बाद भी 14 पुलिस कर्मियों ने कार्यशैली में सुधार नहीं किया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने इन 14 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
निलंबित किए गए पुलिस कर्मियों में तीन महिला सिपाही भी शामिल हैं, जबकि चार पुलिस कर्मी टांडा थाने से संबंधित हैं। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने और बिना अनुमति गैरहाजिर रहने पर मिलक थाने में तैनात महिला सिपाही शिवानी और सिपाही उत्तम कुमार, गंज थाने में तैनात सिपाही मेगेंद्र सिंह और सिपाही मोहम्मद आरिफ, पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही रीता और सिपाही मोनू कुमार, टांडा थाने में तैनात सिपाही अभिषेक कुमार, सिपाही जयदेव सिंह, सिपाही गौरव कुमार और हेड कांस्टेबल जसपाल सिंह, शहर कोतवाली में तैनात सिपाही गौरव कुमार और सिपाही विक्रम सिंह, स्वार थाने में तैनात महिला सिपाही पूजा, शाहबाद थाने में तैनात सिपाही मोहम्मद आदिल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें