फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं् क्रय केंद्रों पर राज्यमंत्री खुद करेंगे छापेमारी, व्यवस्थाएं दुरस्त कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं् क्रय केंद्रों पर व्यवस्था मुकम्मल करें
विज्ञापन

रामपुर। गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की प्रक्रिया का राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख खुद निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में उन्होंने अफसरों के साथ बैठक कर निर्देश भी दिए हैं। किसानों का गेहूं अधिक से अधिक क्रय केंद्रों पर ही खरीदने और किसानों को कोई परेशानी न होने के लिए सभी व्यवस्था मुकम्मल करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल से जिले में गेहूं क्रय की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में 123 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदा जाएगा। गेहूं क्रय को लेकर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने गुरुवार को अफसरों के साथ मीटिंग की जिसमें उन्होंने क्रय केंद्रों की स्थिति के साथ ही उन पर लगाए जाने वाले कांटे, पेयजल, वारदाने आदि के बारे में भी जानकारी ली। राज्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि क्रय केंद्र पर किसान को किसी प्रकार की परेशानी न हो। क्रय केंद्रों का वह स्वयं औचक निरीक्षण करेंगे। साथ ही सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं उतारने के लिए भी पर्याप्त सुविधा हो। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई अफसरों संग मीटिंग के बाद राज्यमंत्री ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस बार सरकार का अधिक से अधिक गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। गेहूं के समर्थन मूल्य में भी 110 रुपये का इजाफा किया गया है। साथ ही वारदाना की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। वारदाने की रामपुर की रैक बुक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें