फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली भगवान महावीर की रथयात्रा

Fri, 30 Mar 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा से पहले श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से विभिन्न मार्गों पर प्रभात फेरी निकाली गई। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर ध्वजारोहण अध्यक्ष जुगल किशोर जैन ने किया। जबकि, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर ध्वजारोहण अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन खंडेलवाल ने किया। इसके बाद श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत की गई।

 शोभायात्रा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शौकत अली रोड होते हुए शाहबाद गेट, नगर पालिका, हाथीखाना चौराहे से कोतवाली के निकट से फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में बैंड बाजे के साथ ही विभिन्न झाकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन


इनके बीच रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा और इंद्र-इंद्राणी शोभायात्रा का आकर्षण रहे। जियो और जीने दो के संदेश के साथ शोभायात्रा नगर में घूमी। जिसका कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में पुलकित जैन खबासी रहे और कुबेर भारत भूषण   जैन बने। 

सारथी शोभित जैन बने। मंगल कलश लेकर डा. शीनू जैन चलीं। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह के वक्त श्रद्धालुओं ने भगवान का पालना झुलाया जबकि श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शाम को पालना झुलाया गया।  शाम को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। 
विज्ञापन



इस अवसर पर प्रमोद जैन, नितिन जैन, संजय जैन, डा. ज्ञानेंद्र कुमार जैन, सर्वेश जैन, दिनेश जैन, दिनेश सेठी, सुभाष जैन, शोभना जैन, सुमन जैन, सरिता जैन, अंजू जैन, लीना जैन, नेहा जैन रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें