फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मसवासी (रामपुर)। क्षेत्र में देर शाम एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मौलागढ़ निवासी 85 वर्षीय सिराज अहमद सोमवार शाम मगरीब की नमाज पढ़ने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में उन्हें गांव के ही मानसिक रूप से बीमार युवक मुस्ताक ने रोक लिया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने वृद्ध सिराज के पेट में चाकू से दो वार किए, जिससे वो मौके पर ही गिर पड़े और तड़पने लगे। वृद्ध पर हमला होते देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपी मुस्ताक को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और तुरंत सिराज को लेकर बाजपुर के लिए निकल गए लेकिन, रास्ते में ही सिराज की मौत हो गई। पुलिस ने सिराज का शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें