फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन निपटाईं भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में मंगलवार को भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए एक दिवसीय शिकायत निवारण और मेडिकल कैंप लगाया गया। सैनिक सहायता केंद्र झाकड़ी यह मोबाइल शिविर लगाया। इसमें मेडिकल, कैंटीन एवं शिकायत दर्ज एवं उसका निवारण जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई गईं। कैंप में 200 से अधिक सैनिकों और वीर नारियाें ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने 150 शिकायतें दर्ज करवाईं। कुछ शिकायतों का समाधान तुरंत ऑनलाइन कर दिया गया। इसके बाद तकलेच वन विभाग विश्रामगृह में 9 जुलाई और भावानगर विद्युत बोर्ड फील्ड हॉस्टल में 16 जुलाई को शिविर लगाए जाएंगे। इनमें सैनिकों, वीर नारियों और युद्ध विधवाओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उनके स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उपचार संबंधी जानकारी भी मुहैया करवाई जाएगी। लांस नायक विरेंद्र गुप्ता ने सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों से समस्याओं के समाधान को शिविरों में भाग लेने का आह्वान किया है। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल किरन पाल सिंह, कैप्टन अर्जुन सिंह, कैप्टन ऐश्वर्या, लेफ्टिनेंट उत्तम जाधव, लांस नायक विरेंद्र गुप्ता सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें