फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलारी के विधायक सहित पांच लोगों की पल-पल की गतिविधियों रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। बिलारी से सपा के विधायक मोहम्मद फहीम, रामपुर के पूर्व सीओ आले हसन, सीओ के पुत्र वसीम, विधायक अब्दुल्ला आजम के करीबी माने जाने वाले अनवार और सालिम की हर गतिविधियों पर मतदान संपन्न होते तक खुफिया विभाग की नजर रहेगी। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने एलआईयू निरीक्षक को इन पांच लोगों की गतिविधियों पर मतदान संपन्न होने तक 24 घंटे नजर रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इन पांच लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि ये चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर इन पांचों की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि ये पांचों लोग मतदाताओं को डराने-धमकाने के साथ-साथ प्रलोभन देने का कार्य कर रहे हैं। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट तलब की थी। मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर इन पांचों की हर गतिविधियों पर चुनाव संपन्न होने तक नजर रखने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन पांचों लोगों की कई शिकायत मिल चुकी है। इस वजह से उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का फैसला लिया गया है। इन पांचों की गतिविधियों पर नजर रखने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर इसके बाद इन पांचों लोगों में किसी के खिलाफ चुनाव को प्रभावित करने की गतिविधियों में शामिल होने की पुष्टि होती है तो उनके खिलाफ जिला बदर करने या नजरबंद करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें