कांवड़ियों के खातिर बंद रहेंगी मांस की दुकानें
रामपुर। कांव ड़ यात्रा में किसी भी तरह का व्यावधान न हो इसको देखते हुए मंदिर मार्ग की मांस की दुकाने बंद रखने का फैसला लिया गया है। यह दुकाने सावन माह में शनिवार से लेकर सोमवार तक बंद रहेंगी। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।
कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक गंभीर है। शासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न होने देने के आदेश दिए हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन से साफ किया गया है कि कांवड़ यात्रा में किसी भी तरह का व्यावधान न पड़े। इसी क्रम में अब यह भी फैसला लिय गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान मांस की दुकानों को बंद रखा जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिर मार्ग पर स्थित सभी मांस की दुकानों को बंद रखा जाए। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने इस संबंध में सभी एसडीएम के साथ हीनगर मजिस्ट्रेट को आदेश जारी करते हुए साफ कहा है कि मंदिर मार्गों पर स्थित मांस की दुकानों को खासतौर से शनिवार से लेकर सोमवार तक बंद रखी जाएं। इसको लेकर पुलिस को भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं.