फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पाठ्य योजना के स्कूल जा रहे शिक्षक, अब होंगे ट्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पाठ्य योजना के स्कूल जा रहे शिक्षक, अब होंगे ट्रेंड
विज्ञापन

रामपुर। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक बिना पाठ्य योजना के ही स्कूल जा रहे हैं। ऐसे में व्यवस्थित रूप से शिक्षण कार्य नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ये कमियां सामने आईं। इस पर डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए हैं कि शिक्षकों की वर्कशॉप कराई जाए। इस वर्कशॉप में शिक्षकों को शिक्षण कार्य के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी बेसिक शिक्षा का स्तर नहीं सुधर पा रहा है। प्रशिक्षित और वर्षों के अनुभवी शिक्षक भी स्कूलों में बच्चों को बेहतर तरीके से नहीं पढ़ा पा रहे हैं। कई विद्यालय तो ऐसे हैं, जहां के प्रधानाध्यापकों से लेकर सहायक अध्यापकों तक को प्रदेश और जिले की सामान्य जानकारियां तक नहीं होतीं। इसके अलावा बेसिक स्कूलों के तमाम शिक्षक बिना किसी योजना के ही विद्यालय जा रहे हैं। ऐसे में सुव्यवस्थित शिक्षण कार्य नहीं हो पा रहा है। विद्यालय खुलने के बाद स्कूलों में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी को ये अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर डीएम ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को शिक्षकों की कार्यशाला कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए सर्वदानंद ने बताया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों की वर्कशॉप होगी, जिसमें शिक्षकों को लेसन प्लान, समय सारिणी के अनुरूप शिक्षण कार्य कराने समेत बच्चों के साथ शिक्षकों के व्यवहार आदि बिंदुओं को लेकर जानकारी दी जाएगी। बताया कि लिए विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा। वर्कशॉप ब्लॉकवार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें