फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सैफनी में दो पक्षों में संघर्ष, 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। थाना क्षेत्र के गांव धनोरा में बच्चों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान पथराव भी हुआ। इस संघर्ष में दोनों ही पक्षों की ओर से महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


गांव के शरीफ और शाकिर पक्ष में पुरानी रंजिश है। अब बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। शरीफ पक्ष से मुबारक, नफीसा, नाजिश, सर्वरी, फरहीन और अनीस घायल हो गए।
शाकिर पक्ष से शाकिर, जफर, ताहिर, तसलीम, सलीम और मोनिस को चोटें आईं। सभी घायलों को पुलिस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें