फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाैकरी दिलाने का दिया झांसा: विदेश भेजने के नाम पर 12 लोगों से 15 लाख की ठगी, छह के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 27 Jun 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

रामपुर के मिलक खानम क्षेत्र के टाहकलां गांव में छह लोगों ने 12 युवाओं को हांगकांग भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी वीजा और टिकट भी दिए। वह जांच में फर्जी निकले। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रामपुर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मिलक खानम क्षेत्र अंतर्गत टाहकलां गांव के छह लोगों ने 12 युवाओं से विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये ठग लिए। बदले में उन्हें फर्जी वीजा और टिकट सौंप दिए। जांच में वीजा और टिकट फर्जी पाए जाने पर युवाओं को ठगी का अहसास हुआ। जब पैसे वापस मांगा तो उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की गई।

विज्ञापन


उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी युवक शहजाद के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करने के बाद न्यायालय ने नदीम शाह, शब्बू, सत्तार, मोहसिन और रफीक शाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश कर दिया। मिलक खानम पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर वार्ड नंबर 5 निवासी शहजाद ने आरोप लगाया कि वह अक्टूबर 2024 में अपने मित्र से मिलने मिलक खानम थाना क्षेत्र के टाहकलां गांव आया था।

बातचीत के दौरान उसके परिचित नदीम शाह और रफीक शाह ने उसे बताया कि वह हांगकांग में नौकरी पर भेजने का कार्य करते हैं। अगर तुम्हारे क्षेत्र में बेरोजगार युवक विदेश जाने के इच्छुक हों तो वह उन्हें हांगकांग भिजवा सकते हैं। विदेश भेजने के लिए उन्होंने प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपये खर्च बताया, जिसमें तीन लाख रुपये अग्रिम मांगे गए।
विज्ञापन


शहजाद ने अपने संपर्क के 12 लोगों से विदेश में नौकरी के बारे में चर्चा की तो उन्होंने हांगकांग जाकर नौकरी करने की हामी भर ली। 12 युवकों से कुल 15 लाख रुपये नकद व बाकी रकम ऑनलाइन माध्यम से नदीम, रफीक, शब्बू, सत्तार, मोहसिन और रफीक शाह को दे दिए गए।

शहजाद का कहना है कि कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसे हांगकांग के 11 वीजा और चार टिकट भेजे। जांच में वीजा और टिकट फर्जी पाए गए। पीड़ित का कहना है कि जब धोखाधड़ी का विरोध किया और अपनी रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे।

पीड़ित ने बताया कि 24 अप्रैल को जब वह दोबारा टाहकलां गांव आया और रकम वापस करने को कहा तो आरोपियों ने न केवल मारपीट और गाली-गलौज की, बल्कि साफ कहा कि वह किसी के पैसे नहीं लौटाएंगे और यही उनका धंधा है। इसके बाद पीड़ित ने थाना मिलक खानम में शिकायत दी, लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

बाद में एसपी रामपुर को प्रार्थना पत्र भेजा, जिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय में सीआरपीसी की धारा 156 तीन के तहत प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश कर दिया। थाना इंस्पेक्टर ज्योति सिंह ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें