फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गेहूं खरीद को खुलेंगे 115 क्रय केंद्र एजेंसियां तय 

Mon, 20 Feb 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई। इस बार भी गेहूं खरीद के लिए 115 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। बोरों की भी डिमांड भेज दी गई है। बोरों की एक रैक भेज दी गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी डा. शमा जावेद फरीदी ने बताया कि खरीद के लिए 115 केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन


समय सारिणी के मुताबिक 10 मार्च तक क्रय केंद्र स्वीकृत कर दिए जाएंगे जबकि, 25 मार्च तक केंद्रों की स्थापना कर दी जाएगी।  जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि बीते साल भी इतने ही केंद्र स्थापित किए गए थे। हालांकि उत्पादकता को देखते हुए केंद्र बढ़ाए जा सकते हैं।उन्होंने बताया कि खरीद के लिए क्रय एजेंसियां भी नामित कर दी गई हैं।

इनमें खाद्य विभाग, आरएफसी, पीसीएफ, पीसीयू, एसएफसी, यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम और एफसीआई शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 5400 गांठ बोरों की डिमांड की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें