फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के साक्षात्कार को मिली क्लीन चिट

Mon, 20 Feb 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मतदान के दिन सूबे के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां द्वारा एक निजी चैनल को दिए गए साक्षात्कार को प्रशासन ने क्लीन चिट दे दी है। मीडिया सर्टिफिकेशन कमेटी ने इस साक्षात्कार को पेड न्यूज न मानते हुए क्लीन चिट दे दी है। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी चुनाव आयोग को भेज दी है। 

रामपुर में 15 फरवरी को हुए मतदान के दिन  एक निजी न्यूज चैनल पर एक न्यूज चलाई गई थी, जिसमें सूबे के नगर विकास  मंत्री आजम खां का साक्षात्कार चला। साथ ही इससे संबंधित एक खबर भी चलाई गई, जिस पर चुनाव आयोग ने नजर टिक गई थी। चुनाव आयोग ने इस खबर को पेड न्यूज के दायरे में मानते हुए  प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी.वेंकटेश  ने इस पूरे प्रकरण की जांच डीएम को सौंपी दी थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने  इसकी पेड न्यूज की जांच कर चैनल के साथ ही आजम खां के खिलाफ भी कार्रवाई  को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ के आदेश के बाद अब डीएम ने  इस मामले की जांच मीडिया सर्टिफिकेशन कमेटी से कराई। डीएम की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी ने इस साक्षात्कार को फिलहाल क्लीन चिट  दे दी है।   जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार इस  पूरे प्रकरण की जांच की गई। जांचके दौरान वीडियो फुटेज भी देखा गया। कमेटी ने माना कि यह मामला पेड न्यूज का नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें