फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी में पेराई सत्र शुरू, राणा और रूद-बिलास में नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले की सभी चीनी मिलों में पेराई सत्र नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू नहीं हो पाया है। प्रशासन ने राणा और त्रिवेणी शुगर मिल में 9 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने का दावा किया था। त्रिवेणी शुगर मिल में शनिवार से पेराई सत्र की शुरुआत कर दी गई लेकिन, राणा और रूद्र-बिलास चीनी मिल में पेराई सत्र की शुरुआत 10 नवंबर तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिले में गन्ना किसानों की समस्याएं कम होती नहीं दिख रही हैं। सरकार ने पहले 14 दिनों में गन्ना भुगतान के आदेश जारी किए थे लेकिन, पिछला गन्ना सत्र बीतने के बाद अभी तक जिले के गन्ना किसानों का करीब सौ करोड़ से अधिक भुगतान चीनी मिलों पर फंसा हुआ है। सितंबर माह के अंत में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने किसानों के साथ कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने 9 नवंबर से पेराई सत्र शुरू कराने और शीघ्र गन्ना बकाया भुगतान के आश्वासन पर धरना समाप्त कराया था। जिसके बाद करीब चौदह करोड़ का भुगतान बीते दिनों किया गया लेकिन, 9 नवंबर को पेराई सत्र की शुरुआत नहीं हो सकी। त्योहारों के अवकाश के कारण शायद पेराई सत्र शुरू होने में विलंब हुआ। किसानों के लिए राहत की बात यह है कि शनिवार से दढ़ियाल क्षेत्र की त्रिवेणी शुगर मिल ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। जबकि शाहबाद के करीमगंज स्थित राणा शुगर मिल प्रबंधन ने गन्ना विभाग को रविवार या सोमवार से पेराई शुरू करने की बात कही है। वहीं बिलासपुर की रूद्र-बिलास सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होने में अभी सप्ताह भर का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें