फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए साफ राह और पेयजल मुहैया कराएगा पंचायती राज विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सावन माह को लेकर न सिर्फ पुलिस-प्रशासन सक्रिय बल्कि इस बार कांवड़ियों के इंतजाम में पंचायती राज विभाग भी लगेगा। शासन ने सभी पंचायत राज अधिकारियों को आदेश जारी कर कांवड़ मार्ग से लेकर मंदिरों के आसपास तक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मार्ग में पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

सावन माह की शुरुआत इस सप्ताह के अंत से हो जाएगी जबकि 30 जुलाई को पहला सोमवार है। पहले सोमवार पर कांवड़ियों की अधिक भीड़ नहीं रहेगी लेकिन, दूसरे से लेकर चौथे सोमवार तक कांवड़ियों का सैलाब हाईवे पर उमड़ेगा। हरिद्वार और बृजघाट से जहां स्थानीय कांवड़िये जल लेकर आएंगे तो वहीं बरेली, शाहजहांपुर, गोला, बदायूं समेत आसपास के तमाम जनपदों के शिवभक्त भी कांवड़ लेकर रामपुर से गुजरेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जहां पुलिस महकमा अलर्ट है तो वहीं शासन ने इस बार कांवड़ियों को असुविधा से बचाने के लिए पंचायती राज विभाग को भी आदेश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जनपदों के जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सावन माह के दौरान मार्ग एवं मंदिरों के आसपास व्यापक साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी लगाए जाएं। साथ ही मार्ग में पेयजल व्यवस्था के दृष्टिगत हैंडपंप लगवाए जाएं, जिससे कांवड़ियों को पेयजल की समस्या न हो। इसके साथ ही मार्ग में समुचित प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें