फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा करने में गड़बड़ी कर रहे कॉमन सर्विस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल जमा करने में गड़बड़ी कर रहे कॉमन सर्विस सेंटर
विज्ञापन

रामपुर।
सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) बिजली बिल जमा करने में मनमानी कर रहे हैं। छोटे -छोटे बिल तो कमीशन के चक्कर में जमा किए जा रहे हैं, लेकिन बड़े बिल जमा नहीं किए जा रहे हैं। ये शिकायतें मिलने के बाद अब बिजली विभाग की ओर से ऐसे सीएससी को चिह्नित करना शुरू कर दिया गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

बिजल विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिहाज से ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर भी बिजली बिल जमा करने की सुविधा है। इसको लेकर विभाग की ओर से प्रति बिल आठ रुपये का कमीशन भी दिया जाता है। ऐसे में सामने आया है कि सीएससी पर बिलों की संख्या बढ़ाने के लिए छोटे- छोटे बिल जमा किए जा रहे हैं, जबकि कोई पांच हजार का भुगतान करने आ जाए तो उसे वापस लौटा दिया जाता है। इससे विभाग की राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है। बिजली अफसरों ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया तो इस तरह की शिकायतें मिलीं। इस पर अब विभाग की ओर से ऐसे सभी सीएससी को चिह्नित करना शुरू कर दिया जो इस तरह की गड़बड़ी कर रहे हैं। इन सीएससी के निरस्तीकरण की कार्रवाई की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें