वृंदावन धाम के जयकारों से गूंजा पुराना गंज
रामपुर। अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से रविवार को पुराना गंज में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में पुष्प और गुलाब जल वर्षा में भीगते हुए रसिकों ने राधा नाम लिया। इस दौरान भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी।
प्रभात फेरी सुबह करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई। युगल सरकार की पालकी सजाई गई और राधा रमण के जयकारे के साथ रसिक आगे बढ़े। रास्ते में जगह जगह लोगों ने प्रभातफेरी का स्वागत किया। संरक्षिका पूनम अरोरा ने कहा कि अपने-अपने संस्कार के अनुरूप ब्रज के कृष्ण को मनुष्य ने अपने दृष्टिकोण से अपना कर देखा था। नंद-यशोदा ने कृष्ण को वात्सल्य भव से लिया तो वो उसी में व्यस्त रहे। परमपुरुष को अपनी संतान मान कर उसको प्यार करना और उसे लेकर ही मस्त रहना। फिर प्रभु संकीर्तन करते हुए भक्त आगे बढ़ते रहे। प्रभातफेरी माई का थान, महालक्ष्मी मंदिर, गुरयानी जी मंदिर, हरिहर मंदिर होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी।। अध्यक्ष आशीष जिंदल ने अंत मे सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, वीके अरोरा, अंजुल कपूर, सुनील, कुनाल रस्तोगी, आदित्य वर्मा, दिनेश अग्रवाल, अतुल, कुमकुम जिंदल, नीतू अग्रवाल, प्रीति, अंशुल, नीरज, सोनू अग्रवाल, शिवकांत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।