जिला कारागार में बंदी भिड़े, जमकर मारपीट से मची अफरा-तफरी
रामपुर। जिला कारागार में दो बंदी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई, मारपीट की घटना से जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जिसमें एक बंदी के घायल हो गया। घायल का इलाज कराया गया। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला कारागार में बंद शाहबाद क्षेत्र के चकफेरी गांव के बब्बू का यहीं पर बंद सलमान के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट से जिला कारागार में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हंगामे और मारपीट की सूचना के बाद जेल कर्मचारी भी दौड़ पड़े। हर तरफ बिजिल बजने से जेल की सुरक्षा में लगा स्टाफ सतर्क हो गया। आनन-फानन में जेल कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। मारपीट के दौरान सलमान के चोटें आई। सलमान के मुंह पर चोट आने के बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उसे अब जेल प्रशासन ने अपने पास रखा है। फिलहाल इस मामले में जेलर आदित्य कुमार की ओर से गंज थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जेलर आदित्य कुमार ने बताया कि मामूली विवाद में सलमान और बब्बू के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद में मारपीट हुई,जिसके बाद बब्बू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है। दोनों बंदियों के आपस में आमने सामने न आने पाएं सख्ती कर दी गई है।
-------------------------
जेल में पहले भी हो चुकी मारपीट की घटनाएं
रामपुर। जिला कारागार में पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। जिला कारागार के बंदी आपस में यहां पहले भी भिड़ चुके हैं। कुछ माह पहले दो बंदी आपस में भिड़ गए थे,जिस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई थी। जेल में बंद बंदी कोर्ट में पेशी के दौरान भी भिड़ चुके हैं। कुछ माह पहले कचहरी के गेट पर ही आपस में भिड़ गए थे,जिससे कचहरी परिसर में अफरातफरी मच गई थी।
----------------
बयान-
जेल में बंदियों के बीच आपसी मारपीट की घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, कोई विशेष बात नहीं है। एक बंदी के मामली चोट आ गई थी।
-आदित्य कुमार जेलर