रामपुर। आरडीए की बोर्ड बैठक मुरादाबाद में हुई। बैठक में रामपुर के विकास के लिए 10 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही दो करोड़ से कलक्ट्रेट सभागार में सभागार बनाने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरडीए की बोर्ड बैठक में बजट पारित हुआ। इसमें प्लाॅट बेचकर 400 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया गया। इसके साथ ही कोर्ट कांप्लेक्स को जमीन देने के एवज में 200.04 करोड़ रुपये की आय होगी।