फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेबड़ी कला में चुनावी रंजिश में चले ईंट-पत्थर, 10 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। मिलक कोतवाली क्षेत्र के रेबड़ी कला गांव में रविवार रात चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान हुए हंगामे पर अफरा-तफरी मच गई। हंगामे और पथराव के बीच गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रेबड़ी कला गांव में नव निर्वाचित प्रधान मुकर्रम और विपक्षी नईम अंसारी पक्ष के बीच रविवार देर रात पंचायत चुनाव को लेकर कहासुनी हो गई। बकौल प्रत्यक्षदर्शी, दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। पथराव में कई लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। हंगामा और पथराव होने के बीच गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस शीघ्र ही गांव पहुंची और एंबुलेंस को एहतियातन बुला लिया गया। गोली चलने की सूचना पुलिस तहकीकात में झूठी निकली।
पुलिस ने दोनों पक्षों में हुए पथराव के बाद गांव में एहतियातन कई घंटे डेरा डाला। पुलिस ने प्रधान की धर पकड़ को दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्ष दो दिन पहले भी आपस में भिड़ गए थे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस झगड़े की सूचना पर समय से पहुंच गई थी। जिस कारण दोनों पक्षों में बड़ा टकराव टल गया था। पुलिस गांव में नजर बनाए हुए है। पुलिस अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी तथा मुचलका पांबद होने पर भी झगड़ा करने वालों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें