फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपाल के भाई का सनसनीखेज आरोप

Thu, 05 Dec 2013 03:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता राजपाल यादव के बड़े भाई ने कहा है कि उनके भाई को फंसाया जा रहा है। राजपाल इस समय जेल में हैं।
विज्ञापन


फिल्म अभिनेता राजपाल के बड़े भाई श्रीपाल ने जिले के एक बड़े नेता पर राजपाल के खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नेता ने तमाम काला धन कई कंपनियों में लगा रखा है। वह बुधवार शाम दिल्ली जा रहे हैं। वहां जाकर कोर्ट में अपील करेंगे।

बुधवार को श्रीपाल यादव एक नेता के खिलाफ काफी तल्ख दिखे। बोले, राजपाल को वकील की गलती के कारण जेल जाना पड़ा है। सीधा होने के कारण राजपाल झमेले में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, राजपाल यादव दंपति का हाईकोर्ट में फिल्मी ड्रामा

श्रीपाल ने कहा कि जिले के एक नेता ने अवैध रूप से काफी संपत्ति एकत्र की है। यह संपत्ति कई कंपनियों में दूसरों के नाम से लगाई गई है। यह नेता राजपाल को काफी समय से मोहरा बनाकर काली कमाई को सफेद बनाना चाहता था।

राजपाल के भाई ने कहा कि उसका उद्देश्य पूरा नहीं होने पर राजपाल के पीछे पड़ा हुआ है। समय आने पर नेता का नाम भी सामने लाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें