फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की चाय के जवाब में राहुल का दूध

Mon, 17 Feb 2014 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में भाजपा के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी की चाय के जवाब में जिला कांग्रेस कमेटी और गांधी-नेहरू युवा मंच ने लोगों को राहुल गांधी के नाम का दूध पिलाया। इसे मोदी की चाय की काट के रूप में प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन


चेतना चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल अहमद ने किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी चाय पिला रहे हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है, ऐसे में हमने लोगों को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नाम का मीठा दूध पिलाने का बीड़ा उठाया है। ताकि देश के नौजवान स्वस्थ रहें।

उन्होंने कहा कि वैसे भी भाजपा की सोच समाज को कमजोर करना है, जबकि कांग्रेस परिवार, समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का पक्षधर है। वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा युवा समाज देश में ही है। इस लिहाज से भी मीठा दूध पिलाना ज्यादा श्रेयस्कर है।
विज्ञापन


जिला कांग्रस के महासचिव अनवर हुसैन के मुताबिक चिकित्सक भी भी चाय कम पीने या न पीने जबकि दूध पीने की सलाह देते हैं। इस लिहाज से भी हमारा अभियान ज्यादा मुफीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें