फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : राहुल गांधी ने मऊआइमा में किया रात्रि विश्राम, पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति

Mon, 19 Feb 2024 12:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राहुल गांधी की स्वास्थ्य और रात के भोजन की जांच मऊआइमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी राम गोपाल वर्मा, चीफ फूड शेफ्टी अफसर डाॅ. संजय सिंह, संजीव राय तथा चीफ फार्मासिस्ट अब्दुल हमीद ने की।
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा रविवार शाम पौने सात बजे मऊआइमा के सकरामऊ खेल मैदान में पहुंची। यहां राहुल गांधी ने रात्रि विश्राम के लिए बने टेंट में रुके। देर रात तक उन्होंने तमाम पदाकारियों से साथ बातचीत कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। साथ ही यात्रा को लेकर मंथन किया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ के न्याय यात्रा प्रभारी फुजैल हाशमी, रामयज्ञ द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष कौशाम्बी तलत अजीम, परवेज सिद्दीकी, हरिकेश त्रिपाठी, अरशद अली आदि कांग्रेसियों के साथ विश्राम गृह में बैठक की। यहां घंटों पार्टी के लोगों से यात्रा पर मंथन किया गया। राहुल गाधी ने यहां थोड़ी देर आराम किया।

चिकित्सकों ने की भोजन की जांच

राहुल गांधी की स्वास्थ्य और रात के भोजन की जांच मऊआइमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी राम गोपाल वर्मा, चीफ फूड शेफ्टी अफसर डाॅ. संजय सिंह, संजीव राय तथा चीफ फार्मासिस्ट अब्दुल हमीद ने की। इधर, टेंट के बाहर राहुल गांधी की झलक पाने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी थी। वह बिना रूके ही कैंप में चले गए। सुरक्षा के लिए यहां बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। राहुल गांधी सोमवार सुबह प्रतापगढ़ के देल्हूपुर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें